वीरेंद्र कुमार, नालंदा। होली पर्व के मद्देनज़र नालंदा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। मद्य निषेध विभाग नालंदा की टीम ने राजगीर थाना क्षेत्र के कलाली चौक, आर्य समाज मंदिर, निचली बाजार स्थित एक ही मोहल्ले के दो अलग-अलग मकानों में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कुल पांच कमरों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
250 लीटर विदेशी शराब जब्त
कुल मिलाकर 428 बोतल/नग, यानी 250.500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि शराब को गोदाम में कबाड़ के बीच छिपाकर रखा गया था। यह गोदाम गिरफ्तार अभियुक्त के पिता का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराबों का विवरण-
रॉयल स्टैग 750 ml – 93 बोतल
ब्लेंडर्स प्राइड 750 ml – 30 बोतल
इम्पीरियल ब्लू 750 ml – 36 बोतल
रॉयल स्टैग 375 ml – 36 बोतल
कैन बीयर 500 ml – 243 नग
लगातार जारी रहेगा अभियान
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आगामी होली पर्व के दौरान बिक्री के लिए इस शराब का संग्रह किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से मिली जानकारी के आधार पर आगे की छानबीन जारी है। दोनों मकानों के पांचों कमरों को सीलबंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा अधिहरण (Confiscation) के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। होली को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- सीतामढ़ी में BPSC शिक्षिका ने प्रेम विवाह के बाद जारी किया वीडियो, परिजनों से बताया जान का खतरा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


