सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

य़ह भी पढ़ें : CG Morning News : जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, रामनवमी पर आज निकलेगी शोभायात्रा, महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, 25 बड़े डिफॉल्टरों की संपत्ति कुर्की की तैयारी, प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट और प्री-बीएड के लिए आवेदन शुरू…समेत पढ़ें अन्य खबरें

ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग हर साल दुबई और यूरोप के देशों की यात्रा करते थे, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह बदल गए हैं. अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते न सिर्फ यात्रियों की संख्या में 60 से 70 फीसदी तक की कमी आई है, बल्कि एयरलाइंस ने भी किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है. यूरोप के लिए जहां पहले से डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, वहां भी अब टिकट के दाम काफी महंगे हो गए हैं.

यही वजह है कि कई लोग अपनी विदेश यात्रा टालने या रद्द करने पर मजबूर हो रहे हैं. ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो इसका असर आने वाले समय में और ज्यादा गहराने की संभावना है.

व्यास ट्रैवल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ व्यास ने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का सीधा असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर पड़ा है. पहले जहां गर्मी की छुट्टियों में काफी बुकिंग होती थी, वहीं इस बार करीब 60 से 70 फीसदी तक यात्रियों की संख्या कम हो गई है. एयरफेयर भी काफी बढ़ गया है, खासकर यूरोप के लिए, जिसकी वजह से लोग ट्रैवल प्लान कैंसिल कर रहे हैं, या आगे बढ़ा रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m