पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन सामने आया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस प्री-पोल अलायंस की घोषणा की. ओवैसी ने बताया कि कुछ सीटों पर बातचीत जारी है और जल्द ही सभी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन खासकर उन इलाकों में प्रभाव डालेगा जहां माइनॉरिटी नेतृत्व की कमी है. वहीं हुमायूं कबीर ने ओवैसी को ‘दादा’ कहकर संबोधित किया और बताया कि दोनों नेता मिलकर राज्यभर में रैलियां करेंगे, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से बरहामपुर से होगी.

कोलकाता में जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की.

हुमायूं कबीर ने कहा, “हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे. पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर में ओवैसी के साथ होगी.” उन्होंने बताया कि सभी रैलियों का उद्देश्य जनता के बीच जाकर अपनी बात रखना और गठबंधन की ताकत दिखाना है.

 कोलकाता में जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की. इसके बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस बारे में जानकारी दी.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में मुस्लिम माइनॉरिटी से एक मजबूत लीडरशिप उभरे. हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. यह गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे हमारे राजनीतिक मकसद को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है.”

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, “.अब देखते हैं कि जनता किसको पसंद करेगी और किसको पसंद नहीं करेगी. बंगाल में लोग किसी को बहुत जल्दी स्वीकार नहीं करते हैं. उनको काम करना पड़ेगा, लड़ना पड़ेगा तब लोग स्वीकार करेंगे. लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का, पार्टी बनाने का अधिकार है.”

वहीं हुमायूं कबीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमलोग साथ में जनसभा करेंगे. हमलोग मिलकर आगे बढ़ेंगे. जनता के बीच यह गठबंधन हमारे लिए एक मजबूत राजनीतिक ताकत साबित होगा. इस राज्य में मुस्लिम नेतृत्व को आगे लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है.” ओवैसी ने भी जोर देकर कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा और इसे आगे बढ़ाया जाएगा. दोनों नेताओं ने एक साथ मिलकर पूरे राज्य में 20 रैलियों की घोषणा की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m