रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला दतिया जिले का है जहां जेर रात सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई और 2 साल की मासूम बेटी घायल है।
दिल दहलाने वाली घटनाः कुएं में मिले 3 बच्चों के शव, मृतकों में 20 दिन का नवजात भी शामिल
भूपेंद्र परिहार और पत्नी की मौके पर ही मौत
दरअसल घटना दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात की है। सेवड़ा दतिया रोड पर रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सदका ग्राम निवासी भूपेंद्र परिहार व उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी दो वर्षीय बच्ची घायल हो गईl
हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला
बताया जा रहा है कि पंडोखर थाना के सदका ग्राम निवासी भूपेंद्र परिहार रिश्तेदारी से अपने गांव वापस जा रहा था तभी रेत से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रॉली को अलग करके ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला l इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी हैl
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

