Bihar Crime: बिहार के छपरा से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी। इस हादसे में जहां मौके पर पही पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर के पास का है। वहीं, घटना कल बुधवार रात की बताई जा रही है।
किराए के मकान में रहते थे पति-पत्नी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी राजेंद्र सरोवर के पास एक किराए के मकान में रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच बीते कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। धीरे-धीरे शुरू हुआ विवाद बाद में इतना बढ़ गया की दोनों पति-पत्नी ने एक साथ तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
वेल्डिंग का काम करता था पिंटू
मृतक युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी पिंटू सिंह के रूप में हुई है। पेशे से वह एक वेल्डर थे और शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण कार्य में काम करते थे। वहीं, घायल पत्नी की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव प्रिया सिंह के रुप में हुई है। पिंटू सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
पिंटू के सिर में घुसा लोहे का सरिया
तीसरी मंजिल से दोनों के छलांग लगाने के बाद जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक गिरने के दौरान पिंटू का सर मकान के छज्जे से टकरा गया, इस दौरान निकली लोहे की सरिया उसके सिर में घुस गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद यह भयावह दृश्य देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।
पत्नी का पैर टूटा, इलाज जारी
हादसे में जहां पति पिंटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, झांडियों में गिरने की वजह से प्रिया सिंह की जान बच गई। हालांकि उसे भी गंभीर चोट आई है। प्रिया का एक पैर टूट गया है। वहीं, शरीर में कई जगहों पर गहरे चोट लगे हैं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
ये भी पढ़ें- पटना में 3 साल की बच्ची से रेप, मंदिर के पीछे लहूलुहान मिली मासूम, हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

