बेंगलुरु में चोटी सी बात को लेकर एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच सांभर को लेकर छिड़ा विवाद महिला की मौत का कारण बन गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 27 वर्षीय काव्या नाम की महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद पेस्टीसाइड खा लिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

Latest and Breaking News on NDTV

सांभर को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा

काव्या की शादी रंगास्वामी नाम के शख्स से पांच साल पहले हुई थी और वह चार साल के बच्चे की मां थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच झगड़ा तीन दिन पुराने सांभर को लेकर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ, जब काव्या ने अपने पति को तीन दिन पहले बने सांभर को दोबारा गर्म करके परोस दिया।

जानकारी के मुताबिक, सांभर को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रही बातचीत तीखी बहस में बदल गई। पति ने उसे गालियां दीं और उस पर हमला करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद, काव्या ने खेती में इस्तेमाल के लिए रखा पेस्टीसाइड खा लिया। पुलिस के मुताबिक, जब उसे उल्टी होने लगी तो परिवार वालों ने देखा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m