बारीपदा। ओडिशा में एक व्यक्ति ने लंच में अंडा करी न परोसने पर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुटिलिंग गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि दोपहर के भोजन में अंडा करी न पकाने पर 41 वर्षीय एक महिला की उसके पति द्वारा कथित तौर पर सिर पर वार किए जाने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अंडा करी के बिना दोपहर का भोजन परोसे जाने से नाराज लामा बास्के (55) ने अपनी पत्नी बसंती के सिर पर पाइप से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उदला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उदला उपमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला की मां मेन हेम्ब्रम द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- इंदौर जैसी आग शहडोल में: ई-स्कूटी ब्लास्ट से सुपरवाइजर का घर राख, मछलियां तक जलीं, शादी की खुशियां उजड़ीं
- TVK ने कर दिया उम्मीदवारों का ऐलान, एक्टर विजय दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे
- पंजाब में सुबह से झमाझम बारिश, 30 मार्च तक जारी रहेगा असर
- सासाराम में शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, आग का करतब दिखाते समय झुलसे तीन कलाकार, मची भगदड़
- Dausa CMHO Viral Audio: उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर… CMHO साहब का ऑडियो वायरल; बिना डॉक्टर के चल रहा है अस्पताल!

