West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव को लेकर बयानबाजी चरम पर है। नई बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने अब एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की महिलाओं को तीन हजार रुपये का लक्ष्मी भंडार योजना दिया जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी और साथ साथ भाजपा पर कटाक्ष किया, बोले-ममता बनर्जी ने यहां कुछ नहीं किया। अब ममता बनर्जी को हराना है और बीजेपी को भी यहां मजबूत होने नहीं दिया जाएगा। हुमायूं कबीर ने कहा 2.82 करोड़ मुस्लिम वोट बंगाल में है। हुमायूं कबीर ने कहा हमें TMC के खिलाफ एक ही नाव में सवार होना होगा और इसके लिए कई लोग हमारे साथ आने को तैयार हैं, पिक्चर अभी बाकी है।
भाजपा और टीएमसी को लेकर बोले हुमायूं
हुमायूं कबीर ने कहा, बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीट मिलने नहीं दूंगा और टीएमसी को तो 50 से ज्यादा सीट नहीं लेने दूंगा। इस बार दोनों को हरा देना है। इसके साथ ही हुमायूं कबीर ने कहा, अभिषेक बनर्जी जहां रैली करेंगे, मैं भी वहां रैली करूंगा। मैं ऐसी वैसी कोई भी वो बात और नहीं करूंगा, जो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कहते हैं। उन लोगों ने बहुत कुछ कहा है।
असदुद्दीन को लेकर बोले हुमायूं कबीर
असदुद्दीन के साथ गठबंधन को लेकर हुमायूं कबीर ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, ईद के बाद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर ब्रिगेड में रैली करूंगा। सबके लिए ISF का दरवाजा खुला है। बता दें कि ममता बनर्जी की टीएमसी से अलग होकर जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाने वाले हुमायूं कबीर ने तीसरा मोर्चा बनाने का एलान कर दिया है।
उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आज मेगा एलायंस रैली किया है और इस रैली में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी हिस्सा लिया है। ओवैसी की पार्टी की बंगाल इकाई के अध्यक्ष इमरान सोलंकी बेलडांगा में हुमायूं कबीर की रैली में एक मंच पर साथ दिखे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


