ICAI CA 2026 Results Out : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

CA फाइनल परीक्षा में ग्रुप-I में 53,652 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 11,282 उम्मीदवार पास हुए। इसका पास प्रतिशत 21.03% रहा। वहीं ग्रुप-II में 38,169 अभ्यर्थियों में से 3,726 पास हुए, जिसका पास प्रतिशत 9.76% रहा। दोनों ग्रुप साथ देने वाले 22,293 अभ्यर्थियों में से 2,446 सफल हुए और पास प्रतिशत 10.97% रहा। परिणाम घोषित होने के बाद कुल 7,590 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए क्वालिफाई हुए।

CA फाइनल टॉपर्स (जनवरी 2026) (ICAI CA 2026 Results Out)

पहला स्थान: दीक्षा गोयल (करनाल) – 486/600 अंक (81%)

दूसरा स्थान: अनिरुद्ध गर्ग (पांवटा साहिब) – 452/600 अंक (75.33%)

तीसरा स्थान: ऋषभ जैन (नई दिल्ली) – 451/600 अंक (75.17%)

तीसरा स्थान: ध्रुव डेम्बला (सोनीपत) – 451/600 अंक (75.17%)

CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्रुप-I का पास प्रतिशत 13.96% रहा, जबकि ग्रुप-II में 15.54% उम्मीदवार सफल हुए। दोनों ग्रुप साथ देने वाले उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 9.39% रहा।

CA इंटरमीडिएट टॉपर्स (जनवरी 2026)

पहला स्थान: कन्हैया लाल (एलेनाबाद) – 508/600 अंक (84.67%)

दूसरा स्थान: फातिमा शहज़ा के (पेरिन्तालमन्ना) – 504/600 अंक (84.00%)

तीसरा स्थान: वान्या बंसल (फरीदाबाद) – 498/600 अंक (83.00%)

CA फाउंडेशन परीक्षा में कुल 1,09,694 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 21,099 पास हुए। कुल पास प्रतिशत 19.23% रहा।

CA फाउंडेशन टॉपर्स (जनवरी 2026)

पहला स्थान: लोगाप्रिया पी.पी. (मदुरै) – 366/400 अंक (91.50%)

दूसरा स्थान: खुशी सिकरिया (मिदनापुर) – 365/400 अंक (91.25%)

तीसरा स्थान: हिबा पी. (कन्नूर), सुमन कार्की (काठमांडू) और राघव नरेश गुप्ता (सूरत) – 361/400 अंक (90.25%)