Lifestyle Desk : इडली एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है जो सबकी फेवरेट होती है,और हर घर में बनती है. स्वादिष्ट होने के साथ ही ये एक ऐसा नाश्ता है जो बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है अगर इसकी प्रीप्रेशन पहले से कर ली जाये तो. इसके लिए बस पहले से इडली का बैटर तैयार करना होता है. लेकिन गर्म मौसम में इडली बैटर जल्दी ज़्यादा ferment हो जाता है, जिससे उसमें खट्टापन बढ़ जाता है. ऐसे में पान का पत्ता इस्तेमाल करने का देसी तरीका कई घरों में अपनाया जाता है. इस ट्रिक को अपनाने से इडली का बैटर खट्टा नहीं होता है आइये जानते हैं कैसे.

कैसे काम करता है ये ट्रिक?

पान के पत्ते में हल्के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो fermentation की गति को थोड़ा कंट्रोल कर सकते हैं. इससे बैटर जल्दी ज़्यादा खट्टा नहीं होता.

कैसे इस्तेमाल करें?

बैटर तैयार करने के बाद उसके ऊपर 1 साफ़ पान का पत्ता रख दे. फिर बर्तन को ढककर रखें. ध्यान रखें पत्ता साफ और सूखा होना चाहिए.

और क्या कर सकते हैं? (extra tips)

  1. बैटर को बहुत गर्म जगह पर न रखें.
  2. जरूरत हो तो फ्रिज में हल्का ठंडा कर दें.
  3. नमक fermentation के बाद डालें (पहले डालने से प्रक्रिया तेज हो सकती है).
  4. ध्यान दें ये ट्रिक पूरी तरह से fermentation रोकती नहीं है, बस उसे थोड़ा स्लो करती है, ताकि स्वाद संतुलित रहे.