आजकल अनहेल्दी डाइट, जंक फूड और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से बच्चों में कैल्शियम की कमी बढ़ रही है. अगर बच्चा दूध पीने में नखरे करता है, तो पैरेंट्स को और ज़्यादा टेशन होने लगती है, की बच्चों को कैल्शियम की कमी ना होने लगे. और अगर आप भी इसी बात से परेशान हो जाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. दूध के अलावा भी कई ऐसे विकल्प हैं जिनसे बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे आप बच्चों कि हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं.

दही और पनीर दें

अगर बच्चा दूध नहीं पीता तो उसे दही, पनीर या छाछ दें. दही में कैल्शियम के साथ अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो पाचन सुधारते हैं. पनीर को पराठा, सैंडविच या सब्जी में मिलाकर दे सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों का साग. इन सब्जियों में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है. इन्हें पराठा, चीला या सूप के रूप में दे सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स और बीज

बादाम,अंजीर,तिल (सेसमे सीड्स),चिया सीड्स. इनका पाउडर बनाकर दूध के अलावा दलिया, खीर या स्मूदी में मिला सकते हैं.

कैल्शियम से भरपूर फल

संतरा,कीवी,अंजीर,अमरूद ये शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करते हैं.

रागी (मंडुआ)

रागी कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है. रागी का दलिया,रागी डोसा, रागी लड्डू बच्चों को स्वादिष्ट तरीके से दिया जा सकता है.

फोर्टिफाइड फूड्स

आजकल बाजार में कैल्शियम युक्त (fortified) अनाज और प्लांट-बेस्ड मिल्क भी उपलब्ध हैं. लेबल देखकर सही विकल्प चुनें.

विटामिन D भी है जरूरी

सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन D भी जरूरी है ताकि कैल्शियम सही से शरीर में अवशोषित हो सके. रोज 15–20 मिनट धूप में खेलने दें. अंडा और मशरूम भी विटामिन D के अच्छे स्रोत हैं.