किचन में काम करते हुए कभी ना कभी हम सभी के साथ ऐसा होता है कि आंखों में तेल, मिर्च मसाला पड़ जाता है. या कभी मिर्ची वाला हाथ ही आँखो में लग जाता है और फिर मिर्ची लगना बहुत दर्दनाक होता है क्योंकि मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन आंखों की नाजुक परत को उत्तेजित करता है. ऐसे में घबराने या आंखें जोर-जोर से रगड़ने से समस्या बढ़ सकती है. यहाँ हम आपको कुछ घरेलू उपाय बतायेंगे जो तुरंत राहत दिला सकते हैं.

ठंडा दूध इस्तेमाल करें
दूध में मौजूद फैट कैप्सेसिन को न्यूट्रल करने में मदद करता है. एक साफ कॉटन को ठंडे दूध में भिगोकर बंद आंखो पर रखें. 5–10 मिनट तक रखें. इससे जलन जल्दी कम होती है.
ठंडा पानी
आंखों पर सीधे तेज धार से पानी न डालें. एक बाउल में साफ ठंडा पानी लें. आंखें खोलकर हल्के-हल्के पानी में झपकाएं. इससे मिर्च के कण बाहर निकल जाते हैं.
गुलाब जल की 1–2 बूंद
अगर घर में शुद्ध गुलाब जल हो तोआंखों में 1–2 बूंद डालें.
यह आंखों को ठंडक देता है और जलन कम करता है.
(ध्यान रखें कि गुलाब जल शुद्ध और आंखों के लिए सुरक्षित हो.)
ठंडी पट्टी
साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ लें. बंद आंखों पर 10 मिनट रखें. सूजन और जलन दोनों में आराम मिलेगा.
खीरे के टुकड़े
ठंडे खीरे के स्लाइस आंखों पर रखें. ये ठंडक देकर जलन शांत करते हैं.
क्या बिल्कुल न करें
- आंखें रगड़ें नहीं.
- साबुन या कोई केमिकल न लगाएं.
- कॉन्टैक्ट लेंस तुरंत निकाल दें.
कब डॉक्टर को दिखाएं?
- जलन एक-दो घंटे बाद भी कम न हो.
- आंख लाल बनी रहे.
- धुंधला दिखे.
- बहुत ज्यादा दर्द हो.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


