चंडीगढ़ : फसलों पर MSP को लेकर किसानों के फिर से दिल्ली कूच करने पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के दिल्ली कूच पर बयान देते हुए कहा कि किसानों का दिल्ली जाने का कोई औचित्य नहीं है. हरियाणा सरकार पहले से 24 फसलों पर MSP दे रही है किसानों को अगर विरोध करना है तो वह पंजाब सरकार का करें और पंजाब के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मुलाकात करें. बता दें कि, बीते दिन भारी संख्या में किसान नोएडा बॉर्डर तक पहुंच गए थे. हालांकि अभी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसान का दिल्ली जाने का कोई औचित्य नहीं है. विरोध करना है तो वह पंजाब सरकार का करें और पंजाब के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मुलाकात करें. श्याम सिंह राणा ने कहा कि पैदल जाने से किसानों को कोई नहीं रोक सकता, लेकिन कानून व्यवस्था किसी को भी हाथ में नहीं लेने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन में हरियाणा लगातार काम कर रहा है. किसानों को उसके लिए सहयोग राशि भी दी जा रही है.
मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि लगातार सब्सिडी भी हरियाणा सरकार किसानों को देने का काम कर रही है. पराली जलाने के मामलों में और लापरवाही बरतने में 24 अधिकारियों के खिलाफ हमने कार्रवाई की है. 675 से ज्यादा मामले पराली जलाने के हमारे सामने आए थे उनमें 650 पर FIR हमने करवाई है. किसानों से भी जुर्माने के तौर पर फीस वसूली गई है. किसान मजबूरी में पराली जलाने का काम करता है अपनी इच्छा से कोई परली नहीं जलाता.

श्याम सिंह राणा ने कहा कि डीएपी लगातार हरियाणा में आ रही है क्योंकि वह बाहर विदेश से आती है. अब लगभग बिजाई गेहूं की पूरी हो चुकी है यूरिया की हमारे पास कोई कमी नहीं है. प्रधानमंत्री पानीपत में आ रहे हैं और उसके लिए हम सब की ड्युटिया मुख्यमंत्री की ओर से लगाई गई है हम प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.
- IND vs NZ Final Playing XI Prediction: 2 इन बड़े बदलावों के साथ उतरेंगे सूर्यकुमार यादव? Final में ले सकते हैं बड़ा फैसला
- LPG Cylinder Price Hike : सरकार ने दिया जोरदार झटका, घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपए बढ़ोतरी, जानिए क्यों हो रही आपकी जेब खाली ?
- पुलिया पर बड़ा हादसा: 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती, अस्पताल पहुंचते ही दिया बच्ची को दिया जन्म
- Bastar News Update: सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा, गर्मी बढ़ते ही ‘आग का अलर्ट’… चार दिनों में 13 जगह लगी आग, ई-केवाईसी में सुस्ती से अटका राशन… हजारों परिवार प्रभावित, चैत्र नवरात्र से पहले दंतेश्वरी मंदिर में मनोकामना ज्योत महंगी, बस्तर में मलेरिया से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल कार्यशाला का आयोजन
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

