राहुल शर्मा, भिंड। जिले के लहार से बीजेपी विधायक अमरीश शर्मा अपनी ही सरकार और जिला प्रशासन के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक अनुसूचित जाति लोगों के आम रास्ते पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को कोई स्टे नहीं दिया गया
विधायक ने बताया कि जनता दरबार के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पिछले दो वर्षों से अनुसूचित जाति के लोग इस रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। इसलिए उन्होंने समर्थन करते हुए धरने पर बैठे हैं। कहा कि अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी तो जाती हैं। लेकिन उन्हें उच्च स्तर तक नहीं पहुंचाया जाता। जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को कोई स्टे नहीं दिया गया है। इसके बावजूद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
सियासतः विदेश नीति को लेकर दिग्विजय ने प्रधानमंत्री से पूछे सवाल, सोशल मीडिया पर मांगा स्पष्टीकरण
फूंक दिया तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे
विधायक ने बिजली विभाग पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि लहार क्षेत्र के कई गांवों की बिजली काट दी गई है। रेत खदानों को बंद कर दिया गया है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद नाम लिए बिना अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि वे 35 साल से एक “राक्षस से लड़ते आ रहे है। ऐसे में अधिकारी उनके सामने एक फूंक के बराबर नहीं है, फूंक दिया तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे।
अत्याचार सहने की सीमा खत्म हो चुकी
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि उनके धैर्य को कमजोरी न समझें। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन से भी अपील करते हुए कहा कि वे उनकी ही पार्टी के सिपाही हैं, लेकिन अब अत्याचार सहने की सीमा खत्म हो चुकी है। लहार क्षेत्र के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, इस धरने को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
MP राज्यसभा चुनावः अब कांग्रेसी दिग्गज अरुण यादव का उम्मीदवारी से इंकार, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

