शनिदेव को न्याय का देवता जाता है. जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. अगर किसी की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां जैसे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और काम में बाधाएं आने लगती हैं. ऐसे में कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपनाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है. खास बात यह है कि ये उपाय बहुत आसान हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय, जो आपके जीवन में शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं.

आक के फूलों की माला शनिदेव को करें अर्पित

शनिवार की शाम 7 आक के फूल लेकर शनिदेव के मंदिर में अर्पित करें. फूल चढ़ाते समय उनकी आंखों में न देखें, बल्कि चरणों की ओर देखकर मंत्र जप करते रहें. आक के फूलों की माला बनाकर शनिदेव को पहनाएं. यह उपाय लगातार 11 शनिवार करने से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.

सरसों का तेल और फूल का उपाय

सरसों के तेल की कटोरी में 5 या 7 आक के फूल डालकर पहले सिर से 7 बार वार लें. फिर फूल पीपल के पेड़ पर अर्पित करें और तेल मंदिर में चढ़ाएं. यह उपाय 11, 21 या 51 शनिवार तक करें.

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

काले कपड़े में आक की जड़ और फूल बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें. इससे धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं.

खान-पान और व्यवहार में सावधानी

शनिवार को तामसिक भोजन, दूध और दही से बचें. साथ ही मजदूरों, कर्मचारियों और जरूरतमंद लोगों का सम्मान करें.

यात्रा और खरीदारी के नियम

पूर्व दिशा में यात्रा से बचें. साथ ही इस दिन लोहे, काले वस्त्र, चमड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से परहेज करें.