होली के रंग कई बार इतने गहरे और पक्के होते हैं की आसानी से निकलते नहीं हैं. घर की दीवारो, फर्श, कपड़ो, स्किन, हेयर से तो रंग निकालने के लिए हम तरह तरह के नुस्खें अपना लेते है, पर अगर होली के रंगों से आपके सोने या चांदी के गहने काले पड़ गए हैं, तो उन्हें साफ़ करने के लिए सावधानी से काम करना जरूरी है ताकि गहनों की चमक और सतह खराब न हो. यहाँ कुछ सुरक्षित तरीके के बारे में हम आपकी विस्तार से बतायेंगे.

नमक और नींबू का तरीका (सोने के लिए)
नींबू को आधा काटें और हल्का सा नमक छिड़कें. इसे गहनों पर धीरे-धीरे रगड़ें. 5–10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. सूखे नरम कपड़े से पोंछें. ध्यान दें अगर गहना जड़ाऊ पत्थर वाला है, तो सीधे पत्थर पर नींबू न लगाएँ.
सफेद सिरके और बेकिंग सोडा (चांदी के लिए)
एक कटोरी में 1/2 कप सफेद सिरका + 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएँ, गहनों को 2–3 मिनट के लिए इसमें डुबोएँ. गुनगुने पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोछें. यह तरीका चांदी पर जमा कालापन और काले धब्बों को हटाने में मदद करता है.
सफाई ब्रश का उपयोग
यदि गहने जटिल डिज़ाइन वाले हैं, तो नरम ब्रिसल वाला टूथब्रश लें. ऊपर बताए गए किसी भी घोल से धीरे-धीरे साफ करें. फिर पानी से धोकर सुखाएँ.
व्यावसायिक ज्वैलरी क्लीनर
अगर गहने बहुत कीमती हैं, तो ज्वैलरी क्लीनिंग solution का उपयोग करना सुरक्षित है. हमेशा निर्देश पढ़कर ही इस्तेमाल करें.
सावधानियां
- अम्लीय पदार्थ (नींबू, सिरका) का इस्तेमाल पत्थरों पर सीधे न करें.
- रगड़ते समय ज़्यादा जोर न लगाएँ.
- गहनों को सुखाने के लिए कपड़े से हल्का थपथपाएँ, धूप में न सुखाएँ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

