Dharm Desk : आजकल कई लोग यह शिकायत करते नजर आते हैं कि घर में बिना वजह घबराहट, बेचैनी या किसी के होने का अहसास सा होता है. खासकर शाम के समय या रात में यह परेशानी ज्यादा महसूस होती है. वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इसे नजर दोष या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है. इन आसान उपायों को अपनाकर घर का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है. मन में बनी अनजानी डर की भावना को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है.

नमक और कपूर से करें शुद्धीकरण

घर में हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोछा लगाने से नकारात्मक उर्जा कम होती है. वहीं, शाम के समय कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाना भी फायदेमंद माना जाता है.

तुलसी और दीपक का महत्व

घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है. रोज शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सकारत्मकता बनी रहती है और मन को शांति मिलती है.

मुख्य द्वार पर रखें ध्यान

दरवाजे पर हल्दी मिले जल का छिड़काव करने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती. साथ ही, स्वास्तिक या ओम का चिन्ह बनाना भी लाभकारी माना जाता है.

धूनी और मंत्रों का असर

गुग्गुल या लोबान की धूनी देने से घर का वात वरण शुद्ध होता है. कई लोग रोज सुबह-शाम शंख या घंटी बजाना भी जरूरी मानते है, जिससे नकारात्मकता दूर होती है.

छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल

घर में टूटे-फूटे सामान न रखें, इससे उर्जा रुकती है. सोते समय सिरहाने पानी रखकर सुबह बाहर फेंकना भी नजर दोष से बचाव का एक पुराना तरीका है.