पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अमेरिकी हमले के जवाब में भारत पर बम गिराने की गीदड़भभकी धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे। भले ही भारत इस युद्ध में शामिल न हो। उन्होंने यह धमकी एक टीवी डिबेट के दौरान दी है। ब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है।

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने धमकी दी है और कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को भी भारत के मुंबई और दिल्ली में बम गिरा देना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। बासित ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “मान लीजिए, अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को मुंबई और दिल्ली में बम गिराने चाहिए।” बासित यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, अमीर हों या गरीब, पाकिस्तान में हर कोई जिहादी है।

अब्दुल बासित ने मीडिया न्यूज के साथ टीवी डिबेट में कहा, “मान लीजिए, ईरान में हालात खराब हो जाते हैं। इजरायल हमारे पड़ोस में आकर बैठ जाता है। ऐसे हालात बन जाते हैं कि जहां अमेरिका भी हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है, या फिर हमारे परमाणु क्षमता को तबाह करने की कोशिश करता है, जो असंभव है। लेकिन, मैं सबसे बुरे हालात की बात कर रहा हूं, जो कि नामुमकिन है, क्योंकि पाकिस्तान की इतनी क्षमता है कि वह अपनी रक्षा कर सके।

लेकिन, अगर कोई ऐसे हालात बन जाते हैं कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। अगर हमारे न्यूक्लियर रेंज में अमेरिका नहीं है, हम क्षेत्रीय इलाकों में उनके अड्डों पर भी नहीं पहुंच सकते। या हम इजरायल पर भी हमला नहीं कर सकते, तो हमारे लिए क्या रास्ता होगा। भारत।”

बासित का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों भीषण बमबारी की है। अफगानिस्तान का कहना है कि इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह मारे गए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब चरम पर है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m