सुबह के नाश्ते में हमेशा कुछ हेल्थी खाना चाहिए इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है और हम अच्छा-अच्छा फील करते हैं. अक्सर बहुत से लोग रोज के नाश्ते में चाय-ब्रेड, ब्रेड-जैम, ब्रेड-बटर खाना पसंद करते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. रोज-रोज ब्रेड खाने से सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान होता है. तो चलिए जानते हैं रोज ब्रेड खाने से शरीर में क्या होता है?

ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है

सफेद ब्रेड (मैदा से बनी) का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत हाई होता है. इससे ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता है, जल्दी भूख लगती है और लंबे समय में Type 2 Diabetes का खतरा बढ़ सकता है.

पेट की सेहत पर असर

अक्सर कहा जाता है कि ब्रेड “आंतों में चिपक जाती है”—ये पूरी तरह वैज्ञानिक सच नहीं है, लेकिन मैदा में फाइबर बहुत कम होता है, जिससे कब्ज हो सकता है. पाचन कमजोर होता है. गट हेल्थ खराब होती है.

वजन बढ़ने का खतरा

रोज ब्रेड (खासकर बटर/जैम के साथ) खाने से कैलोरी ज्यादा मिलती है और पेट जल्दी नहीं भरता है इससे धीरे-धीरे वजन बढ़ सकता है.

पोषण की कमी

सफेद ब्रेड में फाइबर कम, विटामिन और मिनरल कम
होता है और अगर आप रोज इसे खाते हैं, तो शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है.

ब्राउन ब्रेड सच में हेल्दी है?

हर “ब्राउन ब्रेड” हेल्दी नहीं होती. कई ब्राउन ब्रेड्स सिर्फ रंग के लिए कारमेल मिलाकर बनाई जाती हैं और असल में मैदा ही होती हैं. सही ऑप्शन 100% whole wheat” या “whole grain” लिखा हो जिसमें हाई फाइबर हो.

बेहतर नाश्ते के विकल्प

  • पोहा
  • उपमा
  • दलिया
  • ओट्स
  • अंडा + रोटी
  • मूंग दाल चीला