अक्‍सर लोगों को आदत होती है कि खाली समय में बैठे हों या किसी बात की टेंशन में हो तो वो नाखून चबाने लगते हैं. कई लोग इस आदत को आम आदत ही समझते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये आदत अच्‍छी नहीं होती. इसके भी साइड इफेक्‍ट्स होते हैं. लंबे समय तक इस आदत से सेहत को नुकसान हो सकता है. जब कोई नाखून चबाता है तो नाखूनों में जमा गंदगी, बैक्टीरिया आदि आसानी से पेट में चले जाते हैं और व्‍यक्ति को बहुत बीमार कर सकते है. आइए जानते हैं इस बुरी आदत के नुकसान.

पेट और आंतों में संक्रमण
नाखूनों में गंदगी, कीटाणु और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं. इन्हें चबाने से ये सीधे पेट में चले जाते हैं, जिससेपेट दर्द,दस्त, फूड पॉइज़निंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दांतों को नुकसान
लगातार नाखून चबाने से दांत कमजोर हो सकते हैं. दांतों की बनावट बिगड़ सकती है और जबड़े में दर्द या टेढ़ापन आ सकता है.

नाखून और त्वचा की समस्या

  • नाखून टूटे-फूटे और बदसूरत दिखने लगते हैं, नाखूनों के आसपास सूजन, दर्द या इंफेक्शन हो सकता है. कई बार पस भी पड़ जाती है.
  • मुंह में छाले और घाव
नाखून चबाने से मुंह के अंदर की त्वचा कट सकती है, जिससे छाले, मुंह में जलन, इंफेक्शन हो सकता है.
  • मानसिक तनाव का संकेत
अक्सर यह आदत तनाव, घबराहट, बेचैनी की वजह से होती है. यानी यह मानसिक सेहत के लिए भी सही संकेत नहीं है.
  • व्यक्तित्व पर असर
लगातार नाखून चबाने से आत्मविश्वास कम दिखता है. प्रोफेशनल और सोशल इमेज पर बुरा असर पड़ता है.

इस आदत से कैसे छुटकारा पाएं?

  1. नाखून छोटे और साफ रखें.
  2. हाथ व्यस्त रखने के लिए बॉल या पेन का इस्तेमाल करें.
  3. तनाव कम करने के लिए योग/ध्यान अपनाएं.
  4. नाखूनों पर कड़वा नेल पॉलिश लगाएं.
  5. खुद को बार-बार याद दिलाएं कि यह सेहत के लिए नुकसानदायक है.