गर्मियों में शिकंजी पीना शरीर को तुरंत ठंडक और एनर्जी देता है. अगर आप रोज-रोज नींबू की साधारण शिकंजी से बोर हो गए हैं, तो उसमें थोड़ा ट्विस्ट देकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. आज हम आपकी कुछ मजेदार फ्लेवर वाली शिकंजी रेसिपी बतायेंगे, जिन्हें बनाना बहुत आसान है.

पुदीना शिकंजी
सामग्री
1 नींबू का रस
पुदीने की पत्तिया-8–10
ठंडा पानी-1 गिलास
चीनी या शहद-1–2 चम्मच
काला नमक-चुटकी भर
भुना जीरा पाउडर-चुटकी भर
बर्फ
बनाने का तरीका
पुदीने की पत्तियों को हल्का पीस लें. गिलास में नींबू का रस, चीनी, काला नमक और जीरा डालें. पिसा हुआ पुदीना और ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ. ऊपर से बर्फ डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें. यह ड्रिंक गर्मी में शरीर को तुरंत फ्रेश कर देती है.
मसाला शिकंजी
सामग्री
1 नींबू का रस
ठंडा पानी-1 गिलास
चीनी-1 चम्मच
काला नमक-चुटकी भर
भुनाजीरा पाउडर-चुटकी भर
काली मिर्च पाउडर-चुटकी भर
बर्फ
बनाने का तरीका
गिलास में नींबू का रस और चीनी डालें. उसमें काला नमक, जीरा और काली मिर्च डालें. ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ. बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा परोसें. यह शिकंजी पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है.
फ्रूटी शिकंजी
सामग्री
1 नींबू का रस
संतरे या अनार का जूस-½ कप
ठंडा पानी-1 गिलास
चीनी-1–2 चम्मच
चुटकी भर काला नमक
बर्फ
बनाने का तरीका
गिलास में नींबू का रस और फ्रूट जूस डालें. उसमें चीनी और काला नमक मिलाएँ. ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. बर्फ डालकर सर्व करें. इससे शिकंजी का स्वाद और भी रिफ्रेशिंग और हेल्दी हो जाता है.
सोडा शिकंजी
सामग्री
1 नींबू का रस
सोडा-1 गिलास
चीनी या शहद-1 चम्मच
काला नमक-चुटकी भर
चाट मसाला-चुटकी भर
बर्फ
बनाने का तरीका
गिलास में नींबू का रस और चीनी मिलाएँ. काला नमक और चाट मसाला डालें. ऊपर से ठंडा सोडा डालें और हल्का मिक्स करें. बर्फ डालकर तुरंत सर्व करें. यह शिकंजी बिल्कुल रेस्टोरेंट-स्टाइल टेस्ट देती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

