बालों का रूखापन और फ्रिजीनेस की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है. केमिकल प्रोडक्ट्स, खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण इसकी बड़ी वजह हैं और ज़्यादातर लोग बालों की इस तरह की समस्या से लगातार परेशान रहते हैं. ऐसे में आप घर पर ही एलोवेरा से नेचुरल हेयर कंडीशनर बना सकते हैं, जो बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

एलोवेरा जेल कैसे निकालें?
ताजा एलोवेरा का मोटा पत्ता लें. उसे अच्छी तरह धो लें. किनारों के कांटे काट दें. ऊपर की हरी परत हटाकर अंदर का पारदर्शी जेल निकाल लें. इस जेल को मिक्सर में ब्लेंड कर लें ताकि स्मूद जेल तैयार हो जाए. ध्यान रखें एलोवेरा निकालने के बाद 1–2 घंटे के भीतर इस्तेमाल करें या फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में रखें.
एलोवेरा हेयर कंडीशनर बनाने के तरीके
एलोवेरा + नारियल तेल
4 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच नारियल तेल दोनों को मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं. 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. फायदा– बालों को डीप कंडीशनिंग और मजबूती मिलती है.
एलोवेरा + दही
4 चम्मच एलोवेरा जेल, 3 चम्मच दही दोनों को मिलाकर बालों में 20–30 मिनट तक लगाएं, फिर धो लें. फायदा– रूसी कम होती है और बाल मुलायम बनते हैं.
एलोवेरा + शहद
4 चम्मच एलोवेरा जेल,1 चम्मच शहद को मिलाकर बालों में 20 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें. फायदा- फ्रिजी बाल स्मूद और शाइनी बनते हैं.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
1-हफ्ते में 1–2 बार लगाएं.
2-हमेशा साफ (शैंपू किए हुए) बालों पर लगाएं.
3-लगाने के बाद बालों को ढकने के लिए शॉवर कैप पहन सकते हैं.
4-बेहतर रिजल्ट के लिए केमिकल-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें.
सावधानियां
1-पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
2-अगर स्कैल्प पर एलर्जी या इन्फेक्शन है तो डॉक्टर से सलाह लें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


