जालंधर. जालंधर में शराब पीने वालों पर अब पुलिस विभाग शिकंजा कसने वाला है। आमतौर पर देखने को आता है कि लोग गाड़ियों में और घरों के बाहर भी बेखौफ होकर शराब पीते रहते हैं। इससे कई बार अपरिय घटना भी हुई है। लोग शराब पीते वक्त यह समझ नहीं पाते हैं कि वह किस दिशा में जा रहे हैं और इसके चलते कई अप्रिय घटनाएं हो जाती है। यही कारण है कि अब जालंधर पुलिस ने गाड़ियों में और खुले में शराब पीने वालों पर पाबंदी लगा दी है।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने पी.पी.आर मॉल, जालंधर के पास वाहनों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बीते दिन को रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पी.पी.आर मॉल, जालंधर में श्री सिरिवेनेला आई.पी.एस, ए.सी.पी मॉडल टाउन की देखरेख में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएस) टीम के सहयोग से एस.एच.ओ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 द्वारा चलाया गया।
इस अभियान के तहत आने जाने वाली हर गाड़ियों की चेकिंग की गई। चेकिंग करने वालों ने लोगों को यह भी समझाइए दी गई कि अगर वह गाड़ियों में शराब का सेवन करते हैं तो अब ऐसा ना करें। इसके साथ ही खुले में शराब पीने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिन कुल 101 गाड़ियों की चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध मामलों में शराब के सेवन का पता लगाने के लिए ई.आर.एस टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया।
चेकिंग में शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 6 चालान, बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के लिए 4 चालान, कार की खिड़कियों पर काली फिल्म के लिए 4 चालान,
दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के बैठने के लिए 3 चालान काटे गए।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

