पाकिस्तान में हाल ही में एक विवादित बैठक ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान के चीफ ऑफ़ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बीते गुरुवार (19 मार्च 2026) को रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टरस (GHQ) में पाकिस्तान के एक दर्जन से अधिक शिया धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। देश के हालात पर चर्चा की थी लेकिन उस मुलाकात में किस तरफ से शिया समुदाय के लोगों को आसिम मुनीर ने नीचा दिखाया था और ईरान चले जाने तक की बात कही थी. उन्होंने शुक्रवार (20 मार्च 2026) को इस्लामाबाद में अपनी मस्जिद में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बैठक के दौरान आसिम मुनीर ने कहा, “अगर आपको ईरान से इतनी ही मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ।” उन्होंने बताया कि इस घटना का जिक्र उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को किया है।
इस बैठक में देश की स्थिति, ईरान और क्षेत्रीय विवादों पर चर्चा हुई, लेकिन बैठक में मौजूद कुछ सदस्यों का दावा है कि इस दौरान आसिम मुनीर ने शिया समुदाय के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और उन्हें ईरान चले जाने की सलाह दे डाली।
पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी ने इस्लामाबाद स्थित अपनी मस्जिद में लोगो को बताया की पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं के साथ मुलाकात में कहा की “अगर आपको ईरान से इतनी ही मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ. शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी के मुताबिक मुलाकात के दौरान शुरुआत में आसिम मुनीर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट बाल्टिस्तान में हुए प्रदर्शन पर नाराज़गी जाहिर की.
पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी के मुताबिक आसिम मुनीर बड़े ग़ुस्से से शिया धर्मगुरुओं से बात कर रहा था ऐसे में उन्होंने आसिम मुनीर को टोका और याद दिलाया की पाकिस्तानी फौज में कई शिया अफसर काम करते हैं और ख़ुद पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी के मामा अमीर हयात को सितार ए जुर्रत मिला था.
अल्लामा आगा शिफा नजफी के मुताबिक उनकी ये बात कहने पर आसिम मुनीर का लहजा थोड़ा नरम जरूर हुआ लेकिन उसके बाद आसिम मुनीर ने सीधा अफसोसनाक बात कही की अगर आपको ईरान से इतनी ही मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ”. अल्लामा आगा शिफा नजफी ने दुख के साथ कहा कि आज हमसे कहा जा रहा है ईरान चले जाओ.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

