राजधानी दिल्ली में लगातार गन कल्चर बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से हत्या और गोलीबारी की घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। हालांकि अब गोलीबारी और गन कल्चर की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र शुरू किया है। राजधानी दिल्ली में गन कल्चर और बढ़ते क्राइम के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी मुहिम इसे कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले 6000 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है।
500 टीमों का गठन
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने गन कल्चर को खत्म करने के लिए 500 टीमों का गठन किया है। इसमें 2000 के करीब पुलिसकर्मियों की टीम को शामिल किया गया है। ये सभी 500 टीमें ऑपरेशन शस्त्र के तहत कार्रवाई में जुटी हुई हैं। ऑपरेशन शस्त्र के तहत अब तक हुई कार्रवाई की बात करें तो इस मामले दिल्ली पुलिस ने 61 FIR दर्ज की हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने 67 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने 15 नाबालिगों को भी पकड़ा है। वहीं इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने 69 हथियार बरामद किए हैं।
स्कैन किए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स
दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस ने 93 जिंदा कारतूस और 13 चाकू भी जब्त किए हैं। दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 6000 सोशल मीडिया अकाउंट स्कैन किए हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। दरअसल, तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स खास तौर पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगातार गन दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने वीडियो में लगाकर नाबालिग बच्चों को अपराध की दुनिया में लाने के लिए रिझाया जा रहा था। इसके खइलाफ अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


