परफ्यूम आज लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है, कोई आजकल इसके बिना घर से बाहर नहीं निकलता है. परफ्यूम के लिए लोगों की दीवानगी इतनी ज़्यादा होती है की वो कई ब्रांड के अलग- अलग फ़्रेग्रेंस वाले परफ्यूम रखते हैं. लेकिन जरूरत से ज़्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं परफ्यूम लगाने से होने वाली संभावित समस्याएं.

एलर्जी और स्किन प्रॉब्लम्स परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स (जैसे अल्कोहल, सिंथेटिक फ्रेगरेंस) से खुजली,रैशेज,जलन,स्किन का काला पड़ना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, खासकर अगर सेंसिटिव स्किन हो.
सांस से जुड़ी समस्याएं ज्यादा तेज खुशबू से सिरदर्द,चक्कर,सांस लेने में तकलीफ,अस्थमा ट्रिगर हो सकता है. कुछ लोगों को माइग्रेन भी हो जाता है.
हार्मोनल असर कुछ स्टडीज़ के मुताबिक, परफ्यूम में मौजूद फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे लंबे समय में दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
आंखों और नाक में जलन सीधे गले या चेहरे के पास परफ्यूम लगाने से आंखों में पानी,नाक में जलन,छींक जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ज्यादा खतरा तेज खुशबू बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.
परफ्यूम सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल करें?
- हल्की खुशबू वाला परफ्यूम चुनें.
- सीधे स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें.
- बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं.
- गले की बजाय कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें.
- नेचुरल या केमिकल-फ्री फ्रेगरेंस को प्राथमिकता दें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


