चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। मजीठिया ने बिखरे हुए अकाली धड़ों को एकजुट करने के लिए ‘नंगे पांव’ चलकर भी विरोधी नेताओं को मनाने का ऐलान किया है।
मीडिया से मुखातिब होते हुए मजीठिया ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) को एक मंच पर लाना समय की मांग है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, पार्टी और पंजाब के हितों के लिए अगर मुझे दूसरे गुट के नेताओं के पास नंगे पांव भी जाना पड़ा, तो मैं संकोच नहीं करूंगा।
मजीठिया ने यह भी खुलासा किया कि जेल में मुलाकात के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने भी उन्हें एकता की इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दी है।

आप का तंज : पहले जीजा-साला तो एक हों
मजीठिया के इस बयान पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘आप’ सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मजीठिया की मंशा पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि पार्टी जोड़ने की बात करने वाले जीजा-साला (सुखबीर बादल और मजीठिया) पहले खुद तो पूरी तरह एक होकर दिखाएं।
- “हम VIP हैं, लाइन में नहीं लग सकते..”, कर्नाटक के विधायकों ने मांगा IPL टिकट और बैठने के लिए स्पेशल सीट, कहा- ये लोग करोड़ों कमा रहे, इन्हें सबक सीखने की जरूरत
- बिहार में राजस्व कार्य ठप करने वालों पर गिरेगी गाज, हड़ताल जारी रही तो होगी कार्रवाई
- धामी सरकार का विकास पर फोकसः धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई दिशा, CMP-2024 लागू होने से बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर
- प्रसिद्धि आरना साहू का नवोदय विद्यालय माना में चयन
- MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने

