महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया और भारी-भरकम फिरौती की मांग की है. उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर सरेआम हत्या करने की चेतावनी दी गई.
साजिद खान पठान ने बताया कि 17 फरवरी को वे अपने घर पर थे, तभी उन्हें एक फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को शुभम लोणकर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. विधायक के अनुसार, कॉलर ने यह भी दावा किया कि उसने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की थी और अब अगला निशाना वे हैं.
विधायक ने आरोप लगाया कि कॉलर ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह सबके सामने मार दिया जाएगा. घटना के बाद साजिद खान पठान ने अकोला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने भी उन्हें फोन कर हालचाल लिया है.
विधायक ने यह भी कहा कि उन्हें विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने सवाल उठाया, ‘अगर एक विधायक को इस तरह धमकी मिल सकती है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?’ फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कॉल की सत्यता तथा आरोपों की पड़ताल की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


