चंडीगढ़. चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग डर और भय में दिन बिता रहे हैं लेकिन राहत की बात यह है कि वहां पर अब पुलिस मौजूद हो गई है। एक-एक जगह की तलाशी लेकर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विस्फोट किस कारण से किया गया। इसमें अहम बात यह रही कि ऑटो चालक ने अपना बयान दर्ज कर दिया है जो उन अपराधियों को बस स्टैंड से घटनास्थल तक लेकर गया था। उसने यह भी बताया कि उसे बिल्कुल भी आभास नहीं हुआ कि अपराधी कुछ इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले हैं।
ऑटो चालक ने अपने बयान में बहुत सारी बातें कही है जिसके बाद यह समझ आ रहा है कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि यह व्यक्ति कुछ गलत काम करने को आए हैं। उसने बताया कि दो लोग बस स्टैंड से उसके ऑटो में बैठे और उन्होंने सेक्टर 10 जाने की बात कही ऑटो चालक उन्हें हर मुसाफिरों की तरह लेकर सेक्टर 10 में पहुंचा और उन्होंने उसी दौरान ही घर में बम फेंका। इसे देखकर ऑटो चालक बहुत डर गया और हड़बड़ा कर उसने तेज रफ्तार से अपनी ऑटो दौड़ा दी। इस घटना के बाद ही दोनों आरोपी ऑटो से कूद कर वहां से भाग निकले।

ऑटो चालक जब तक संभल पाया तब तक उसे भी नहीं समझ आया कि वह दोनों आरोपी किस तरफ गए और कहां गए उसने यह भी बताया कि एक आरोपी ने अपने कंधे पर काले रंग का बैग लटकता हुआ था और दोनों ही आरोपी पूरे रास्ते भर शांत बैठे रहे। उन्होंने किसी भी तरह की बात नहीं कही है। इस कारण यह जानना मुश्किल है कि वह कहां से आए थे और उनका नाम क्या था या वह किस संबंध रखते थे। बहरहाल, पुलिस और एजेंसी के लोग जांच में जुड़ गए हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह ब्लास्ट जो हुआ वह आतंकियो से मिला हुआ था या फिर कोई गैंगस्टर ग्रुप का आदमी था।
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
