एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं. वहीं, अब खबर है कि डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल बनाने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बात किया है.

सीक्वल में नजर आ सकते हैं ये स्टार्स
बता दें कि इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) के आज के वर्जन को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ”इस उम्र में मुझे लगता है कि वेदांग रैना (Vedang Raina) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) हो सकते हैं, क्योंकि वो बहुत छोटे हैं और उनमें वो स्ट्रीक है कि वो वही वाला किरदार निभा सकते हैं.” डायरेक्टर के इस जवाब से लग रहा है कि जल्द ही जब वी मेट (Jab We Met) का सीक्वल आने वाला है. जिसमें वेदांग रैना (Vedang Raina) आदित्य का और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) गीत का रोल निभा सकती हैं.
डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने इसी बीच अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका टाइटल ऐसे तो अभी डिसाइड नहीं हुआ है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में होंगे और इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी नजर आएंगी.
दुनिया भर में Jab We Met ने किया था इतना कलेक्शन
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) का बजट 15 करोड़ था. इस फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई थी कि मूवी ने दुनिया भर में 48.61 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है. फिल्म में शाहिद ने आदित्य और करीना ने गीत का रोल किया था. ये फिल्म जबरदस्त हिट थी. फिल्म का एक-एक डायलॉग, गाने लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं. इस रोमांटिक मूवी ने आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है.


