महाराष्ट्र के अमरावती जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेलघाट क्षेत्र के रानी गांव घाट पर मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
अमरावती में मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वैन के खाई में पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, अमरावती जिले के धरानी तालुका के मजदूर बेल्टलाई से अपने गांव कंजुली जा रहे थे. पिकअप में 20 से अधिक मजदूर सवार थे. जब मजदूरों को ले जा रही पिकअप रानी गांव के घाट पर पहुंची, तो वह पलट गई और 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दुर्घटना के बाद हादसे वाले जगह पर जाम की स्थिति बन गई थी. 10 से 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मजदूरों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. रानी गांव घाट पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे. सभी ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया.
कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल नजर आ रहे हैं. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटनास्थल से कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें कई शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


