उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी को 50,000 घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मजे की बात यह है कि हालही में जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था, जिसके बाद प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को बनाया गया था।

प्रभार मिलने के बाद हिमांशु कुमार ने भी भया दोहन कर घूस लेने का सिलसिला शुरू कर दिया। प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार ने बुधवार को डीएम कार्यालय के बगल में सरकारी खाद भंडारण कार्यालय में एक दुकानदार को लाइसेंस रद्द करा देने का डर दिखाकर 50,000 रुपए की मांग की थी।

इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी सुधीर कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जाल बिछाकर सही मौके का इंतजार करने लगे। जैसे ही हिमांशु कुमार ने 50, 000 का घूस अपने हाथ में लिया उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि, प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार लाइसेंस रद्द कर देने के नाम पर पैसे की मांग करते थे और आज भी उन्होंने लाइसेंस रद्द कर देने के नाम पर 50,000 लिए और रंगे हाथ गिरफ्तार हो गए।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार का रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ घूसखोर सब इंस्पेक्टर