शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए देहात थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी और विवाह के बाद से वह पति के साथ रह रही थी। इस दौरान उनके बीच पारिवारिक विवाद भी होते रहे, लेकिन महिला ने हमेशा विवाह को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच पति ने बिना तलाक दिए और बिना उसकी सहमति के दूसरी महिला से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता मानसिक रूप से आहत हो गई और न्याय की गुहार लेकर सीधे देहात थाना पहुंची।
READ MORE: फेसबुक पर ‘राकेश’ बनकर की दोस्ती, असल में निकला फैजान; 24 वर्षीय युवती ने लगाए लव जिहाद, बलात्कार और धर्मांतरण के सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज
महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पति का यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है बल्कि उसके वैवाहिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने भी पांच शादी की है। उसने पति पर धोखा देने, मानसिक प्रताड़ना और समाज में बदनामी का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि वह बच्चे के बारसा का कार्यक्रम मना रहे थे, महिला को गलतफहमी हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: राजधानी में बक्से में मिला महिला का शव: पत्थर बांधकर पानी टैंक में डुबाया था, हत्या या आत्महत्या ? जांच पड़ताल जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और विवाह से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


