रवि रायकवार, दतिया। आजकल युवा पीढ़ी पर रील बनाने का बहुत तेज खुमार चढ़ा हुआ है l रील बना कर सोशल मीडिया का शौक नशे की हद तक चढ़ गया है l अच्छी रील बनाने का जूनून युवा पीढ़ी पर इस हद तक हावी है कि युवक अपनी जान भी दाव पर लगा रहे है l ऐसे ही एक मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले सामने आया है।
READ MORE: MBA छात्रा की मौत का मामला: आरोपी क्लासमेट मुंबई से गिरफ्तार, गला घोंटकर की थी हत्या
जानकारी के मुताबिक बसई ग्राम में रोमांचक रील बनाने के शौक में अनिकेत नामक युवक की जान चली गई l अनिकेत बसई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ कर रील बना रहा था। उसी दौरान ओ एच ई लाइन से करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस कर इंजन से नीचे गिर पड़ा l अनिकेत के दोस्त युवक को लेकर बसई अस्पताल पहुँचे, जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया l मामला रेलवे क्षेत्र का होने के कारण बसई पुलिस ने जीआरपी पुलिस को जाँच सौंप दी है l
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


