कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हवाई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। यहां बेहट थाना क्षेत्र के रेवली गांव का बताया जा रहा यह 47 सेकंड का वीडियो देखकर किसी का भी रोंगटे खड़े हो जाएं। वीडियो में एक युवक फिल्मी स्टाइल में कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। वह जबरन एक युवती से डांस करवाता है। जैसे ही डांस खत्म होता है, वह ठंडे दिमाग से गोलियां चला देता है। 

READ MORE: फिल्म 12वीं फेल की अभिनेत्री मेधा शंकर ने किए बाबा महाकाल के दर्शनः भस्म आरती में हुई शामिल, दूसरी बार महाकाल दर्शन करने पहुंची मेधा

पूरा सीन किसी बॉलीवुड एक्शन फिल्म का सीन लगता है, लेकिन यह हकीकत है। गोली चलने की आवाज और धुंआ साफ दिखाई दे रहा है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि यह महज मजाक नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है।

READ MORE: अजब एमपी, गजब शिक्षा! आजादी के 78 साल बाद भी झोपड़ी में चल रही आंगनबाड़ी, भगवान भरोसे 147 बच्चों का भविष्य  

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सोमवार रात से तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेहट पुलिस इस वीडियो की जांच में जुटी हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसे लगी, कोई घायल हुआ या नहीं, और आरोपी कौन है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की प्रामाणिकता जांच के बाद उचित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m