शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही हैं। सबसे बड़ा बदलाव प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किया गया है। प्रश्न पत्र अब पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में ये बंडल थाने से निकाले जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले खुलेगा।
इससे पहले स्कूलों में रखे जाने वाले पेपर अब थाने में रहेंगे, ताकि लीकेज या नकल की कोई गुंजाइश न रहे। ये प्रश्न पत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के जरिए इन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
परीक्षा तिथियां
- कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चलेंगी।
- कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 17 मार्च 2026 तक होंगी।
दोनों की परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक ही पाली में होंगी।
सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना के अनुसार होगा, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


