शिखिल ब्यौहार, भोपाल: मध्य प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न के अनुसार होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी।
इन परीक्षाओं में शासकीय, अशासकीय (निजी) स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल होंगे। प्रदेश भर में कुल 12,920 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, कुल 1 लाख 10 हजार 615 स्कूलों (शासकीय, निजी और मदरसे) से करीब 24 लाख 90 हजार छात्र भाग लेंगे। इसमें से 522 निजी विद्यालयों के 20,736 विद्यार्थियों के लिए NCERT पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषयों के अलग प्रश्न-पत्र तैयार किए गए हैं।
परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित किया गया है
- विद्यार्थियों का सत्यापन
- परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
- केंद्राध्यक्षों की मैपिंग
- परीक्षा सामग्री का वितरण
- रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करना
- उपस्थिति दर्ज करना
- उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
- अंकसूची जारी करना
परीक्षा में शामिल होने वाले स्कूलों की संख्या इस प्रकार है:
- 86,109 शासकीय स्कूल
- 23,980 अशासकीय (निजी) स्कूल
- 525 मदरसे
राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। नकल या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेल होने वाले छात्रों को पुनः परीक्षा का अवसर भी उपलब्ध होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


