कहते हैं बच्चे माता-पिता की जान होते हैं, लेकिन कभी-कभी समाज में कुछ ऐसे लोग भी सामने आते हैं जो अपने ही बच्चों के लिए राक्षस बन जाते हैं। महाराष्ट्र में एक पिता ने सरपंच बनने के अपने सपने के लिए अपनी मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. पंचायत चुनाव में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की चाहत में एक शख्स ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी को डर था कि तीन बच्चे होने के कारण वह ‘दो बच्चों के नियम’ के तहत पंचायच का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो जाएगा.
नांदेड़ के केरूर गांव का निवासी 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमंगले गांव में एक सैलून चलाता है. पांडुरंग के तीन बच्चे थे, जिनमें दो जुड़वां बेटियां (6 वर्ष) और एक बेटा (3 वर्ष) शामिल हैं. पांडुरंग की दिली ख्वाहिश थी कि वो गांव का सरपंच बने.
लेकिन महाराष्ट्र पंचायत राज कानून उसके आड़े आ रहा था. इसके मुताबिक दो से अधिक संतान होने पर व्यक्ति पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता. आरोपी ने खौफनाक प्लानिंग बनाई. तेलंगाना की एक नहर में बच्ची को डुबो दिया. पुलिस ने आरोपी पिता और साजिश में शामिल वर्तमान सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है.
जांच में खुलासा हुआ कि पांडुरंग ने अपनी इस समस्या का समाधान गांव के वर्तमान सरपंच गणेश शिंदे के साथ मिलकर खोजा. दोनों ने पहले बच्ची को कहीं छोड़ने या गोद देने का विचार किया, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज होने की वजह से यह विकल्प कानूनी रूप से जोखिम भरा लगा. अंततः दोनों ने मिलकर मासूम को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली.
पुलिस ने पांडुरंग कोंडमंगले और साजिश में शामिल सरपंच गणेश शिंदे के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.
योजना के मुताबिक, पांडुरंग अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजामसागर नहर तक ले गया. वहां उसने अपनी ही कलेजे के टुकड़े को ठंडे पानी की नहर में धकेल दिया. पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और जब वे वहां पहुंचे, तो बच्ची का शव पानी में तैरता मिला.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


