सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक कॉलेज छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की, जिसे परिजनों की सतर्कता से बचाया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव में थी। छात्रा का आरोप है कि चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में तबीयत खराब होने पर एक प्रोफेसर उसे अस्पताल ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया और वहाँ उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
READ MORE: 10वीं की छात्रा ने मौत को लगाया गले: परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद हुई डिप्रेशन का शिकार, उठा लिया खौफनाक कदम
इस घटना की शिकायत छात्रा ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, आरोपी प्रोफेसर ने फोन पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह केस वापस ले ले। छात्रा का कहना है कि इस दबाव और लगातार डर के कारण वह घर से बाहर निकलने में भी घबराने लगी थी। इसी मानसिक यातना के चलते छात्रा ने घर में हाथ की नस काट ली। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
READ MORE: टीवी अभिनेत्री कांची सिंह से बदसलूकीः वीडियो जारी कर आयोजक और रेस्टोरेंट संचालक पर लगाया आरोप
छात्र संगठन NSUI ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाना और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण अब तक आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित छात्रा ने बतया कि मैंने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था कि मैं केस वापस ले लूं। मैं बहुत ज्यादा परेशान और डरी हुई थी, इसी कारण मैंने यह कदम उठाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

