Tantrik Kamruddin: पश्चिमी दिल्ली के चर्चित तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार तांत्रिक कमरुद्दीन को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लोनी ले जाकर पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट कराया। जांच एजेंसियां इस हत्याकांड की हर कड़ी जोड़ने और हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने में जुटी हैं। 8 फरवरी को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक लावारिस कार से रंधीर (76), शिव नरेश (42) और लक्ष्मी (40) के शव बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम और शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारा गया।
तलाशी में मिले चौंकाने वाले सुराग
आरोपी कमरुद्दीन की तलाशी के दौरान पुलिस को कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं। इसके अलावा एक किताब/डायरी भी बरामद हुई, जिसमें लड़कियों की कद-काठी और अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी और आपराधिक गतिविधि या बड़े नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है
दिल्ली पुलिस को मिले CCTV फुटेज में तीनों मृतक एक सफेद कार से उतरकर आरोपी के ठिकाने की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच में पता चला कि कार को घर से कुछ दूरी पर खड़ा किया गया था और मृतकों के पास एक बैग भी था। यही कार बाद में पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास लावारिस हालत में मिली, जिसमें से रंधीर (76), शिव नरेश (42) और लक्ष्मी (40) के शव बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने पर ले जाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम का मिलान कराया। इस दौरान मृतकों के आने के रास्ते की पुष्टि की गई, घटनास्थल से जुड़े संभावित सबूतों की तलाश की गई, आरोपी के संभावित भागने के रास्तों की भी जांच की गई जांच एजेंसियों का मानना है कि यह फुटेज हत्या की साजिश और वारदात की पूरी टाइमलाइन समझने में महत्वपूर्ण साबित होगी। फिलहाल मामले में आगे की पूछताछ और तकनीकी जांच जारी है।
तंत्र-मंत्र की किताबें और युवतियों की तस्वीरें
दिल्ली पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान तंत्र-मंत्र से जुड़ी बड़ी संख्या में किताबें, दस्तावेज और कई युवतियों की तस्वीरें बरामद हुईं। तस्वीरों के साथ उनकी लंबाई, वजन, बालों की लंबाई, त्वचा का रंग और अन्य निजी विवरण भी लिखे हुए थे, जिससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को “धनवर्षा” कराने और जिन्न से संपर्क कराने का लालच देता था। वह दावा करता था कि विशेष अनुष्ठान के दौरान किसी युवती के माध्यम से जिन्न संपर्क करेगा। इसके लिए खास कद-काठी और रूप-रंग वाली लड़कियों की तस्वीरें मंगवाई जाती थीं। यदि कथित अनुष्ठान सफल नहीं होता, तो वह छोटी-मोटी कमियों को कारण बताकर दोबारा पैसे ऐंठता था।
अंधविश्वास के नाम पर कमरुद्दीन का खेल
पश्चिमी दिल्ली के तिहरे हत्याकांड में आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह लोगों का विश्वास जीतने के लिए तरह-तरह के छल और नाटक करता था। तथाकथित “पैसा बढ़ाने की ट्रिक” में वह शॉल के नीचे 500 रुपये का नोट रखकर उसे इस तरह हिलाता कि नोट बढ़ते हुए दिखाई दें। किडनी स्टोन ठीक करने के नाम पर लाल पाउडर लगाकर “बिना टांके की सर्जरी” का नाटक करता और उसे खून बताता। मुलाकात के दौरान लोगों से मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर रखने को कहता। वह ऐसी जगहों का चयन करता था जहां सीसीटीवी कैमरे न हों।
जहर देने की आशंका
फॉरेंसिक जांच में एल्युमिनियम फॉस्फाइड और नींद की गोलियों के मिश्रण से जहर देने की आशंका जताई गई है। इस सिलसिले में फिरोजाबाद के एक संदिग्ध रासायनिक आपूर्तिकर्ता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने ये तरीके कहां से सीखे, क्या उसका अन्य राज्यों में हुई संदिग्ध हत्याओं से भी संबंध है, उसके कथित इकबालिया बयान कितने सही हैं जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और बरामद दस्तावेजों के आधार पर केस को मजबूत कर रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


