दिलशद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके नाना ने अश्लील हरकत की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी नातिन के साथ अश्लील हरकत किया गया। इसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वहीं मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर रिमांड में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कारवाई में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

