Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार, 2 जून को प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 10 संक्रमित जयपुर से सामने आए हैं। राज्य में इस साल अब तक कुल 113 केस दर्ज किए जा चुके हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है।

जयपुर बना संक्रमण का हॉटस्पॉट
स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को:
- जयपुर से 10 मरीज
- जोधपुर से 3 मरीज
- उदयपुर से 2 मरीज
- चूरू से 1 मरीज संक्रमित मिला।
इन 15 संक्रमितों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 से 79 वर्ष के बीच है। जयपुर में 5 पुरुष और 4 महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं, वहीं उदयपुर में 15 वर्षीय युवती और 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चूरू से 31 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है।
अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की स्थिति
प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में फिलहाल 16 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें:
- AIIMS जोधपुर में 8 मरीज
- RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में 3
- एसएमएस, साकेत, राजस्थान अस्पताल, मारुधर और JK लोन अस्पताल, जयपुर में एक-एक मरीज भर्ती हैं।
जिलावार कुल कोरोना केस (2025)
- जयपुर- 63
- उदयपुर- 14
- जोधपुर- 11
- बीकानेर- 6
- डीडवाना- 5
- अजमेर- 2
- बालोतरा- 2
- दौसा- 2
- चित्तौड़गढ़- 1
- चूरू-1
- डूंगरपुर- 1
- फलोदी- 1
- राजसमंद- 1
- सवाई माधोपुर- 1
- सीकर- 1
- अन्य (मध्यप्रदेश से आया मरीज)- 1
स्वास्थ्य विभाग की अपील
राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग ने जनता से अपील की है कि वे कोरोना के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश या थकान महसूस होने पर तुरंत जांच करवाएं। साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- 48 नेता, 40 कमांडर, 9 नेवल शिप… अमेरिका-इजराइल के साथ 48 घंटे की जंग में ईरान को कितना हुआ नुकसान?
- Share Market में क्रैश से मचा हाहाकार : जानिए शेयर बाजार गिरे, तो क्या करें क्या न करें …
- दिल्ली की मंडोली जेल के विचाराधीन कैदी की अस्पताल में मौत, मामले की जांच शुरू
- People’s University को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: मौके पर बम निरोधक दस्ता, यूनिवर्सिटी को कराया गया खाली
- आधुनिक रसोई से लुप्त होते जा रहे पारंपरिक उपकरणों के बीच सोरी परिवार सहेज रहा सील-लोढ़ा और जांता, मुसर की परंपरा


