IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। अब भारत को फाइनल में एंट्री के लिए 254 रन के लक्ष्य का बचाव करना होगा।
टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
बता दें कि यह टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 260 रन है। जोकि 2007 में केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने बनाया है। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार 250 रन का आंकडा पार किया है। टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में 256 रन बनाए थे।
शतक से चूके संजू सैमसन
संजू सैमसन एक बार फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की जोरदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। हालांकि, अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने तीन नंबर पर आकर 18 गेंदों में 39 रन की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 और तिलक वर्मा ने मात्र सात गेंदों में 21 रन की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल रशीद को 2-2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 सफलता मिली।
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
मैच कहां देखें लाइव? (IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध है।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। अगर आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

