IND vs NED T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के 36वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद टीम ने शिवम दुबे की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 193 रन बनाए। अब नीदरलैंड को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 194 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि भारतीय बल्लेबाजी में शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 और हार्दिक पांड्या ने 34 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास स्कोर नहीं कर सका।
नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा आर्यन दत्त को 2 और काइल क्लेन को 1 सफलता मिली।
मैच कहां देखें लाइव?

भारत और नीदरलैंड के बीच इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें।
इसके अलावा, यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी फ्री में देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है। अन्य डीटीएच या केबल नेटवर्क पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


