India-France Relations: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, इंडो-पैसिफिक, तकनीक, AI और अंतरिक्ष सहित 20 से ज्यादा समझौते होने जा रहा हैं। सबसे बड़ी 3.25 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील में 114 राफेल फाइटर जेट शामिल हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता एक ही कार में बैठकर रवाना हुए। इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘जय हो’। फोटो में भारत-फ्रांस की यारी देखकर पाकिस्तान का कलेजा फट गया। जबकि पीएम शाहबाज शरीफ और आर्मी चीफ मुनीर के छाती पर सांप लोटने लगा।
मैक्रों ने कहा कि अब दुनिया में बहस इस बात पर नहीं है कि भारत इनोवेट करता है या नहीं, बल्कि इस बात पर है कि कौन भारत के साथ इनोवेट करना चाहता है। उन्होंने कहा कि फ्रांस इसका एकमात्र साफ जवाब है और वह भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। उनका संदेश था कि भारत-फ्रांस का रिश्ता हमेशा अमर रहेगा।
मैक्रों ने बताया कि पीएम मोदी के सुझाव पर पेरिस में G7 सम्मेलन से एक दिन पहले इनोवेशन डे मनाया जाएगा। इसे फ्रेंको-इंडियन इनिशिएटिव के तहत आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी और मैक्रों ने इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन लॉन्च करते हुए इनोवेशन के अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया।
भारतीय CEO ने बनाई ग्लोबल पहचान
मैक्रों ने कहा कि इंडो-फ्रेंच पार्टनरशिप सिर्फ बड़ी टेक्नोलॉजिकल सफलता तक सीमित नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर, हेल्दी और सुरक्षित बनाने पर भी जोर देती है। उन्होंने भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रगति की तारीफ की और बड़ी कंपनियों में भारतीय CEO की ग्लोबल उपस्थिति पर प्रकाश डाला. उन्होंने अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एडोब और पालो ऑल्टो नेटवर्क्स जैसी कंपनियों में भारतीय मूल के लीडर्स का उदाहरण दिया और कहा कि भारत सिर्फ ग्लोबल इनोवेशन में हिस्सा नहीं लेता, बल्कि उसे लीड भी करता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


