भारत के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने और छह P-8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्रॉफ्ट खरीदने का सौदा किया है। हालांकि, P-8I बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग इस डील से बहुत खुश तो नहीं होगी। दरअसल, भारत ने अपनी इस 40 बिलियन डॉलर की रक्षा खरीद की लिस्ट में अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों को शामिल नहीं किया है। यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह दावा किया था कि भारत कुल 68 अपाचे खरीदेगा। मगर, भारत ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई।
माना जा रहा है कि भारत-फ़्रांस की इस डील से अमेरिका खुश तो नहीं होगा, क्योंकि ट्रंप का जोर था कि भारत उससे अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर खरीदे।
2015 से 2025 के बीच भारत ने कुल 28 अपाचे हेलिकॉप्टरों के ऑर्डर दिए थे। आखिरी तीन हेलिकॉप्टरों की खेप 16 दिसंबर, 2025 को भारत आई थी।
जापान ने खुद अपने बेड़े से AH-1 कोबरा और बोइंग AH-64D अपाचे हेलिकॉप्टरों को ड्रोन से बदल दिया। यह काम तीन साल पहले ही शुरू हो गया था। इसने अपने लड़ाकू बेड़े के रोटरक्रॉफ्ट 12 बोइंग AH-64s, 50 Bell AH-1s और 37 Kawasaki OH–1s को ड्रोन से बदल दिया गया।
India AI Impact Summit में हिस्सा लेने भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि मैं आपके देश से प्यार करता हूं। उन्होंने फ्रांस-भारत के रिश्तों को खास बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 114 राफेल फाइटर की डील से भारत की रक्षा तैयारियों को बढ़त और रणनीतिक मजबूती मिलेगी।
मैक्रों ने यह भी कहा कि मुझे यह समझ नहीं आता कि आखिर क्यों लोग इस डील की आलोचना कर रहे हैं। यह आपके देश को मजबूत बनाएगी। साथ ही दो देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को आगे ले जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, एक पूरी तरह से तैयार अपाचे की कीमत करीब 150 मिलियन डॉलर बैठती है। वहीं, भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड की कीमत महज 48 मिलियन डॉलर ही पड़ती है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत ने अपनी रक्षा खरीदारी की लिस्ट में अपाचे को शामिल नहीं किया है। भारत में पूरे साजोसामान के साथ एक राफेल की कीमत 2,850 करोड़ रुपये बैठती है, क्योंकि इसमें मीटियोर या स्कैल्प मिसाइलें, हैमर बॉम्ब, सिमुलेटर्स, स्पेयर्स, मरम्मत और स्थानीय स्तर पर प्रोडॅक्शन के लिए तकनीक ट्रांसफर की लागत भी शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


