India Intra Squad Match Score And Day 2 Highlights: सीनियर भारतीय टीम ने 459 रन बनाए थे, जवाब में भारत ए ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 299 रन बनाए। आइए जानते हैं पहले दो दिन में क्या-क्या हुआ है.

India Intra Squad Match Score And Day 2 Highlights: भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. जहां उसे 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है. इससे पहले इंडिया ए और सीनियर टीम के बीच बेकनहम में इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच चल रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन सरफराज खान ने बढ़िया बैटिंग करते हुए मुख्य भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ शानदार सेंचुरी जमाई. 27 साल के सरफराज ने महज 76 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं सीनियर टीम के लिए जसप्रीत बुमराह 7 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सके पाए.
इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ए का स्कोर 299/6 था. ईशान किशन 45 जबकि शार्दुल ठाकुर 19 रन पर नाबाद हैं. सरफराज खान ने 15 चौके और 2 छक्के लगाकर जैसे ही शतक पूरा किया तो फिर दूसरे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका देने के लिए उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया.
सरफराज ने इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 92 रन बनाए थे. अब भारत की सीनियर टीम के खिलाफ शतक ठोक दिया है. बैक टू बैक रन बनाने के बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि 20 जून से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज को टीम में जगह नहीं मिली है.
ऋतुराज गायकवाड़ 2 गेंदों पर ही आउट हो गए
इंडिया ए की पारी की शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए थे. उन्हें मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया था. इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन ने 39 और साई सुदर्शन ने 38 रन बनाए. .यह दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.
सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो विकेट मिले
सीनियर टीम के बॉलर्स मोहम्मद ससिराज (2/86) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/41) ने बढ़िया बॉलिगं की. नितीश कुमार रेड्डी को एक विकेट मिला. जसप्रीत बुमराह 7 ओवर में 36 रन देकर खाली हाथ लौटे. अर्शदीप सिंह (12 ओवर में 0/52) भी कोई विकेट नहीं ले सके.
इस मुकाबले में सीनियर टीम ने अपनी पारी में 459 रन बनाए थे. पहले दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े थे. 459 रनों के जवाब में इंडिया ए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 299 रन बना चुकी है. आज तीसरे दिन का खेल शुरू होगा.
इन्हें भी पढ़ें:
- भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, किसान गंभीर घायल
- आयुध निर्माणी फैक्ट्री के चार्जमैन ने की आत्महत्या: कारखाने के अंदर फंदे पर झूलता मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात
- CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में 17 दिन के भीतर पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती, सब्जियों की बाड़ी के बीच मिली फसल, जांच में जुटी पुलिस
- Air Canada Plane Accident: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, न्यूयॉर्क के La Guardia Airport पर ट्रक से जा भिड़ा Air Canada Express Flight, कई यात्री घायल, देखें वीडियो
- सत्ताईस की सत्ता पाने की जुगत : पूर्व सीएम हरीश रावत ने निकाले वादों के ‘बाण’, ‘दंगल’ से पहले संभाला ‘रण’, भाजपा के किले को भेदने की तैयारी?

