इजरायल-ईरान के बीच भीषण सैन्य संघर्ष के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत के दौरे पर हैं। अलेक्जेंडर स्टब 4 मार्च से 7 मार्च तक भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की।
इतना ही नहीं उन्होंने मौजूद वैश्विक हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थाई सदस्यता मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने दुनिया से यह भी अपील की है कि वो थोड़ा और भारत की तरह हो जाए क्योंकि ये देश दूसरों की स्वायत्ता का मान रखता है और व्यावहारिक नजरिए से आगे बढ़ता है।
‘UNSC में भारत के लिए एक सीट जरूरी’
अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, ‘दुनिया बदल रही है, हम ग्लोबल ऑर्डर में बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और भारत, ग्लोबल साउथ में अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह तय करेगा कि यह ऑर्डर किस दिशा में जाएगा। आज हमने इस इलाके में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, ‘मुझे लगता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए एक सीट बहुत जरूरी है। हमने भारत और ईयू के बीच रिश्ते पर भी बात की, और मैं मानता हूं कि ये रणनीतिक साझेदारी जरूरी है। एक अच्छी शुरुआत हो रही है।
किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं: पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘भारत और फिनलैंड दोनों रूल ऑफ लॉ, संवाद एवं कूटनीति में भरोसा करने वाले देश हैं। हम दोनों मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान केवल सैन्य रूप से नहीं हो सकता। चाहे यह यूक्रेन हो अथवा पश्चिम एशिया। हम शांति के प्रयासों और संर्घषों को खत्म कराने की दिशा में अपनी कोशिशें जारी रखेंगे।’
वैश्विक हालात पर पीएम मोदी ने जताई चिंता
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज दुनिया अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। ऐसे वैश्विक माहौल में दुनिया की दो प्रमुख कूटनीतिक शक्तियां भारत और यूरोप अपने संबंधों के एक स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रही हैं। हमारा बढ़ता सहयोग वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई ताकत दे रहा है। 2026 की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर हुए। यह समझौता भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करेगा। डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढाँचा और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

