India U-19 Win Finals : भारतीय टीम ने 6वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने 100 रनों से इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है. इस जीत में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की 80 गेंदों में 175 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन की शानदार पारी खेली. वहीं भारत के लिए आरएस अंबरीश ने महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके.

भारतीय टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. पिछला रिकॉर्ड 253 रन का है, जो कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था.
वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए. कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया. अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए. कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट झटके. सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले. दूसरी पारी में 40.2 ओवर में 311 रन पर इंग्लैंड की पूरी टीम पवेलियन लौट गई. इंग्लैंड टीम के लिए कालेब फाल्कनर ने 115 रन और बेन डॉकिन्स ने 66 रन की पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन.
इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


