Karoline Leavitt On India-Us Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने रूस से तेल (Russia Oil) आयात बंद करने और अमेरिका से तेल की खरीद बढ़ाने के लिए कमिटमेंट किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत रूसी तेल की खरीद बंद करने जा रहा है।
व्हाइट हाउस के बाहर मंगलवार (3 फरवरी) को पत्रकारों से बात करते हुए लेविट ने कहा कि नई दिल्ली ने रूस से तेल आयात बंद करने और अमेरिका से तेल की खरीद बढ़ाने के लिए कमिटमेंट किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है, जो उनके अनुसार अमेरिकी श्रमिकों और उद्योगों के लिए फायदेमंद होगा। वर्तमान में वेनेजुएला के तेल व्यापार को वाशिंगटन ही संभाल रहा है।
लेविट ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई सीधी फोन कॉल के बाद हुआ। लीविट ने इस समझौते को अमेरिकी आर्थिक हितों को मजबूत करने और भारत की रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भरता को कम करने का व्यापक प्रयास बताया। ऊर्जा समझौतों के साथ-साथ लेविट ने कहा कि भारत ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश करने की भी प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली परिवहन, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में लगभग 500 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। उन्होंने इसे वार्ता का एक प्रमुख परिणाम बताते हुए अमेरिकी बुनियादी ढांचे और मैन्युफैक्चरिंग को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने वाला बताया।
एक अलग इंटरव्यू में लेविट ने इन दावों को दोहराया और समझौते को सुरक्षित करने में राष्ट्रपति ट्रंप की व्यक्तिगत भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस समझौते में ऊर्जा आयात, निवेश और व्यापार पहुंच से संबंधित प्रतिबद्धताएं शामिल थीं, जिनसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


